गौतम गंभीर ने चुना अपना 'ऑल टाइम इंडिया प्लेइंग इलेवन', खुद व धोनी को किया शामिल
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ बातचीत में अपना 'ऑल टाइम इंडिया प्लेइंग इलेवन' चुना है। गंभीर ने ओपनर के तौर पर खुद व वीरेंद्र सहवाग को शामिल किया है। उनकी टीम में राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, युवराज सिंह, एमएस धोनी, अनिल कुंबले, आर अश्विन, इरफान पठान और ज़हीर खान शामिल हैं।