गौतम गंभीर निजी कारणों से ऑस्ट्रेलिया से लौटेंगे स्वदेश
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर निजी कारणों से मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लौटेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, गंभीर ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि वह 6 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। भारत ने पर्थ में पहला टेस्ट जीता था।