गौतमबुद्ध नगर में कल से खुलेंगे 8वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, बदला गया समय
गौतमबुद्ध नगर (यूपी) में कक्षा 1-8वीं तक के सभी स्कूल 15 जनवरी से खुल जाएंगे। इसे लेकर ज़िला शिक्षा बेसिक अधिकारी ने आदेश जारी कर बताया है कि बुधवार से सुबह 9 बजे से कक्षाएं संचालित होंगी। ज़िलाधिकारी के निर्देशानुसार सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के द्वारा संचालित स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं।