गोतस्करी के शक में 2 दलित लोगों को ओडिशा में 'जानवर' की तरह घुमाया गया, चरवाई गई घास
गंजाम (ओडिशा) में गोतस्करी के शक में कुछ लोगों ने 2 दलित लोगों को बेरहमी से पीटा और रस्सी से बांधकर उन्हें 'जानवर' की तरह सड़क पर घुमाया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों को आधा गंजा कर घास खाने और नाले का गंदा पानी पीने पर मज़बूर किया गया। पुलिस ने 6-लोगों को हिरासत में लिया है।