गंदे कंडोम और मरे हुए कॉकरोच की मदद से युवक ने चीन में 63 होटलों को ठगा
चीन में 21-वर्षीय युवक ने गंदे कंडोम, मरे हुए कॉकरोच और बालों जैसी चीज़ों का इस्तेमाल कर 63 होटलों को ठगा है। वह ये चीज़ें लेकर होटलों में जाता और गंदगी के बारे में ऑनलाइन खुलासा करने की ब्लैकमेलिंग कर होटलों में मुफ्त ठहरता था और मुआवज़ा लेता था। एक होटल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।