गोदरेज इंडस्ट्रीज़ ग्रुप के चेयरमैन नादिर गोदरेज अगस्त में होंगे रिटायर
गोदरेज इंडस्ट्रीज़ ग्रुप में बड़ा लीडरशिप बदलाव होने जा रहा है। नादिर गोदरेज अगस्त 2026 में 75 वर्ष की आयु पूरी होने पर चेयरमैन पद से रिटायर होकर एमेरिटस चेयरमैन बन जाएंगे। 14 अगस्त 2026 से पीरोजशा गोदरेज, गोदरेज इंडस्ट्रीज़ ग्रुप और गोदरेज इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के नए चेयरमैन होंगे, जबकि विशाल शर्मा एस्टेक लाइफसाइंसेज के चेयरमैन बनाए गए हैं।