गोदरेज प्रॉपर्टीज़ ने ₹23450 करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए 12 ज़मीनों का किया अधिग्रहण
गोदरेज प्रॉपर्टीज़ ने ₹23,450 करोड़ के हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के लिए चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि के दौरान 12 ज़मीनों का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने बिज़नेस के विस्तार के लिए और ज़्यादा ज़मीन खरीदने का प्लान बनाया है। कंपनी के कार्यकारी चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज के मुताबिक, इन 12 प्रोजेक्ट्स में अनुमानित बिक्री योग्य क्षेत्रफल 169 लाख वर्ग फुट है।