गोदरेज प्रॉपर्टीज़ ने बेंगलुरु में ₹3,150 करोड़ मूल्य के 2,000 से अधिक मकान बेचे
गोदरेज प्रॉपर्टीज़ ने बेंगलुरु में ₹3,150 करोड़ से अधिक मूल्य के 2,000 से अधिक मकानों की बिक्री की है। बकौल कंपनी, पिछली 4 तिमाहियों में यह छठा प्रोजेक्ट है जिसमें लॉन्च के दौरान उसकी ₹2,000 करोड़ से अधिक की इन्वेंट्री बिकी है। इस खबर के बीच मंगलवार को कंपनी के शेयर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹3,334 पर पहुंच गए।