गोदरेज प्रॉपर्टीज़ 2025-26 में शुरू करेगी ₹40,000 करोड़ की आवासीय परियोजनाएं
गोदरेज प्रॉपर्टीज़ चालू वित्तवर्ष (2025-26) में ₹40,000 करोड़ की आवासीय परियोजनाएं शुरू करने की योजना बना रही है। कंपनी का लक्ष्य बाज़ार हिस्सेदारी बढ़ाना व बिक्री बुकिंग के मामले में टॉप रियल एस्टेट कंपनी के रूप में अपनी स्थिति बनाना है। कार्यकारी चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज के अनुसार, कंपनी ने 2024-25 में ₹29,444 करोड़ की रिकॉर्ड बिक्री बुकिंग हासिल की थी।