गोदरेज प्रॉपर्टीज़ का शुद्ध कर्ज़ जून तिमाही में 20% बढ़कर ₹7,432 करोड़ हुआ
गोदरेज प्रॉपर्टीज़ का शुद्ध कर्ज़ जून तिमाही के दौरान 20% बढ़कर ₹7,432 करोड़ हो गया है। कंपनी ने बताया कि चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही के अंत में उसका शुद्ध कर्ज़ ₹7,432 करोड़ रहा जबकि 31 मार्च 2024 को यह ₹6,198 करोड़ था। बकौल कंपनी, ज़मीन खरीद और निर्माण गतिविधियों पर अधिक पूंजीगत व्यय के कारण उसका कर्ज़ बढ़ा है।