गोदरेज प्रॉपर्टीज़ ने अहमदाबाद में प्रोजेक्ट के लिए खरीदी ज़मीन, शेयर में आया उछाल
गोदरेज प्रॉपर्टीज़ लिमिटेड ने आवास परियोजना विकसित करने के लिए अहमदाबाद के वस्त्रपुर में करीब तीन एकड़ ज़मीन खरीदी है जिसमें ₹1,300 करोड़ के अनुमानित बुकिंग मूल्य के साथ आवासीय अपार्टमेंट बनाए जाएंगे। इसके बाद सोमवार सुबह कंपनी के शेयर 0.33% बढ़कर ₹3,144 पर कारोबार कर रहे थे। इस साल अबतक कंपनी के स्टॉक में 57.04% की बढ़ोतरी हुई है।