गोदरेज प्रॉपर्टीज़ ने गुरुग्राम में जीती ₹515 करोड़ की लागत वाले 2 भूखंडों की बोली
रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज़ ने गुरुग्राम (हरियाणा) में ₹515 करोड़ की लागत वाले 2 आवासीय भूखंडों की बोली जीत ली है। कंपनी ने बताया कि इन भूखंडों में कुल मिलाकर 10 लाख वर्गफीट से अधिक की विकास क्षमता होगी जिनमें विभिन्न डिज़ाइन के लग्ज़री आवासीय अपार्टमेंट सहित ₹3,400 करोड़ से अधिक की अनुमानित राजस्व क्षमता होगी।