गिप्पी ग्रेवाल को मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, 'अकाल...' के लिए मिला बेस्ट डायरेक्टर का सम्मान
ऐक्टर-डायरेक्टर-राइटर गिप्पी ग्रेवाल को 'अकाल- द अनकॉन्कर्ड' के निर्देशन के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है। गिप्पी द्वारा लिखित-निर्देशित 'अकाल...'को समीक्षकों और दर्शकों से ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने कहा, "इसे पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है और इसे अपार लगन और समर्पण से बनाया है।"