गोपालगंज में मस्जिद के अंदर घुसकर एक मौलवी की चाकू मारकर की गई हत्या
बिहार के गोपालगंज में अरना बाजार स्थित मस्जिद में मौलवी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। रविवार देर रात हुई वारदात का पता सोमवार सुबह अजान नहीं होने पर चला। मस्जिद में मौलवी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। कई थानों की पुलिस तैनात की गई है।