गोपाष्टमी की पूजा के लिए क्या है शुभ मुहूर्त और क्या है इसकी पूजा विधि?
पंचांग के अनुसार, गोपाष्टमी कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी (8-नवंबर) की रात 11:56 बजे से शुरू होगी और 9-नवंबर की रात 10:45 बजे समाप्त होगी। वहीं, उदया तिथि के अनुसार, 9-नवंबर को गोपाष्टमी का पूजन किया जाएगा। पूजा के लिए स्नान के बाद भगवान कृष्ण की मूर्ति और गाय का जलाभिषेक कर तिलक लगाकर आरती की जाती है।