गोपनीय जानकारी लीक करने पर मेटा ने 20 लोगों को नौकरी से निकाला, कहा- बढ़ सकती है संख्या
फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने कथित तौर पर कंपनी की गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में करीब 20 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने कहा, "हमें उम्मीद है कि और भी लोग नौकरी से निकाले जाएंगे।" बकौल कंपनी, वह इसे गंभीरता से लेती है और लीक की पहचान होने पर कार्रवाई जारी रहेगी।