गिफ्ट कार्ड से भी म्यूचुअल फंड में कर सकेंगे निवेश, SEBI लाने वाला है नया नियम
SEBI ने म्यूचुअल फंड निवेश को बढ़ावा देने के लिए गिफ्ट कार्ड/प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI) शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। SEBI के प्रस्ताव के तहत कोई व्यक्ति गिफ्ट कार्ड खरीदकर दूसरे को दे सकेगा जिसे प्राप्तकर्ता म्यूचुअल फंड यूनिट्स खरीदने में इस्तेमाल कर सकेगा। SEBI ने ऐसे निवेश के लिए प्रति निवेशक सालाना ₹50,000 का सुझाव दिया है।