गिफ्ट लेकर आना: 'आपका बर्थडे आ रहा है' कहने वाले रिपोर्टर से मज़ाक में धोनी
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी से शुक्रवार को एक रिपोर्टर ने कहा, "परसों (7 जुलाई) आपका बर्थडे आ रहा है।" इस पर धोनी ने हंसते हुए रिपोर्टर से कहा, "गिफ्ट लेकर आना।" गौरतलब है, धोनी 7 जुलाई को 43 साल के हो जाएंगे।