गुब्बारा फुलाते समय झटके से गले में फंसने से हिमाचल के 13 वर्षीय लड़के की हुई मौत

कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के 13-वर्षीय लड़के की गले में गुब्बारा फंसने से मौत हो गई है। गुब्बारा फुलाते समय अचानक गुब्बारे से हवा निकली और झटके से गुब्बारा लड़के के मुंह में चला गया। डॉक्टरों ने गले से गुब्बारा निकाल लिया था लेकिन उसकी सेहत नाज़ुक बनी हुई थी और गुरुवार रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई।

Load More