गुब्बारे में हवा भरने वाला सिलिंडर यूपी में फटा, वीडियो आया सामने
आगरा (उत्तर प्रदेश) में गुब्बारा भरने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला एक गैस सिलिंडर फट गया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए हैं। धमाका इतना तेज़ था कि आवाज़ एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई व वीडियो में ब्लास्ट के बाद गुब्बारे वाला उछलकर दूर गिरता दिखा।