गंभीर को टीम का मुख्य कोच बनाने से पहले BCCI ने कोहली से नहीं ली थी सलाह: रिपोर्ट
'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाने से पहले बीसीसीआई ने पूर्व कप्तान विराट कोहली से सलाह नहीं ली थी। बकौल रिपोर्ट, हार्दिक पंड्या उन कुछ खिलाड़ियों में से एक थे जिनकी राय बीसीसीआई ने गंभीर को भारत का मुख्य कोच नियुक्त करने से पहले ली थी।