गंभीर का माइंडसेट बिल्कुल अलग है, बतौर कोच उनके आने से सेटअप में बदलाव आएगा: अक्षर
भारतीय ऑल-राउंडर अक्षर पटेल ने गौतम गंभीर के भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बनने को लेकर कहा है, "उनके आने से सेटअप में बहुत बदलाव आएगा...उनका माइंडसेट बिल्कुल अलग है।" उन्होंने कहा, "मैं आईपीएल में गंभीर के खिलाफ खेला हूं और अब वह कोच के रूप में आ रहे हैं तो ज़ाहिर है कि मैं बहुत उत्साहित हूं।"