गंभीर ने कहा- सोचना देश के लिए गोली खा रहे हो: बाउंसर खेलने को लेकर नीतीश रेड्डी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से डेब्यू करने वाले बल्लेबाज़ नीतीश रेड्डी ने कहा है कि कोच गौतम गंभीर ने उन्हें बाउंसर झेलने को लेकर कहा था, "(सोचना) आप देश के लिए गोली खा रहे हो।" उन्होंने कहा, "शुरू में नर्वस था...कोच की बात से हौसला बढ़ा।" उन्होंने कहा कि उन्हें डेब्यू के बारे में 1-दिन पहले पता चला था।