गंभीर ने जो भी मांगा वो दिया गया, अब परिणाम चाहिए बहाने नहीं: आकाश चोपड़ा
पूर्व क्रिकेटर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने जो कुछ भी मांगा वो उन्हें दिया गया है इसलिए अब परिणाम देने होंगे और कोई बहाना नहीं चलेगा। उन्होंने कहा, "गंभीर पर बहुत दबाव है...यह बढ़ रहा है।" बकौल चोपड़ा, टेस्ट में गंभीर (बतौर कोच) ने बहुत मैच नहीं जीते हैं।