गंभीर ने बर्थडे विश करते हुए शाहरुख की उम्र बताई 25, शाहरुख बोले- मैं उससे भी यंग हूं
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अभिनेता शाहरुख खान को उनके जन्मदिन (2 नवंबर) पर विश करते हुए लिखा था, "25 वर्ष के हो रहे शाहरुख की एनर्जी और चार्म हर साल जवान होती जा रही है।" इसपर शाहरुख ने प्रतिक्रिया देते हुए 'X' पर लिखा, "मैं 25 साल का? मुझे लगा मैं उससे भी यंग हूं।"