गंभीर बीमारी से जूझ रहे पिता को लिवर का हिस्सा दान करेगी एमपी की नाबालिग, HC ने दी मंज़ूरी

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने लिवर संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक किसान (42) को गुरुवार को इस बात की मंज़ूरी दी कि वह लिवर ट्रांसप्लांट के लिए अपनी 17-वर्षीय बेटी से इस अंग का हिस्सा दान में ले सकता है। गौरतलब है कि अस्पताल के इनकार करने के बाद नाबालिग ने हाईकोर्ट का रुख किया था।

Load More