हार्दिक अभी 10 ओवर फेंकने के लिए फिट नहीं, पांड्या की वापसी पर और क्या बोले कोच गंभीर
भारतीय टीम के हेड-कोच गौतम गंभीर ने हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी पर कहा है कि हार्दिक इंडिया ए सीरीज़ में खेल पाते हैं और सबकुछ सही जाता है, तो वह टीम में भी वापस आ सकते हैं। उन्होंने कहा, "हार्दिक फिलहाल 10 ओवर फेंकने में असमर्थ हैं...हम उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लाने के प्रति जल्दबाज़ी नहीं करना चाहते।"