गंभीर संग बहस को लेकर आकाश चोपड़ा ने पिच क्यूरेटर के डबल स्टैंडर्ड पर उठाया सवाल
गौतम गंभीर संग ओवल के पिच क्यूरेटर की बहस को पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने क्यूरेटर का डबल स्टैंडर्ड बताया है। दरअसल, क्यूरेटर ने भारतीय टीम को पिच से दूर रहने के लिए कहा था। इसपर आकाश चोपड़ा ने एक मैच से पहले क्यूरेटर की ब्रेंडन मैक्कुलम संग उसी पिच पर खड़े होने की पुरानी तस्वीर शेयर की है।