गेमिंग के चलते कर्ज़ में फंसे UP के युवक ने रचा खुद के अपहरण का नाटक, मांगी ₹5 लाख की फिरौती
लखनऊ (यूपी) में 17 साल के लड़के ने ऑनलाइन गेमिंग का ₹50,000 का कर्ज़ चुकाने के लिए खुद के अपहरण का नाटक रचा और परिवार से ₹5 लाख की फिरौती मांगी। उसने अपनी मौत की झूठी खबर भी फैलाई और गर्लफ्रेंड के साथ छिपा हुआ था। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने उसे सुरक्षित ढूंढ निकाला है।