गैमको ने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर देने का किया एलान, शेयरों में आई 10% की तेज़ी
गैमको लिमिटेड ने अपने शेयरहोल्डर्स को 5:4 के रेशियो में बोनस शेयर देने का एलान किया है। इसके बाद कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को 10% से अधिक की उछाल आई और यह ₹90.97 पर पहुंच गया। कंपनी ने जून-2024 में स्टॉक स्प्लिट किया और ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर को ₹2 फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा था।