गुमराह कर रहे हैं मोहन भागवत, संघ के इशारे पर ही हो रहा है मंदिर-मस्जिद: कांग्रेस
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के 'हर दिन मंदिर-मस्जिद का मामला उठाया जा रहा' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "भागवत का बयान समाज को गुमराह करने के लिए है। वह कहें कि सामाजिक भाईचारे को खतरा पहुंचाने वालों का वह साथ नहीं देंगे लेकिन ऐसा नहीं कहेंगे...क्योंकि...मंदिर-मस्जिद संघ के इशारे पर हो रहा है।"