गुमला में बाइक-स्कूटी की भीषण टक्कर, स्कूटी में लगी आग; चालक जिंदा जला
गुमला (झारखंड) के कामडारा-बेड़ो मेन रोड पर बरटोली के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्कूटी खेत में जा गिरी और उसमें आग लग गई। स्कूटी चालक रोहित तोपनो की मौके पर ही जलने से मौत हो गई। बाइक सवार विनित बरला और अविनाश उरांव गंभीर रुप से घायल हुए हैं।