गायिका एडेल ने संगीत से ब्रेक की घोषणा की, कहा- बस आराम की ज़रूरत है
गायिका-गीतकार एडेल ने म्यूनिख (जर्मनी) के एक कॉन्सर्ट में म्यूज़िक से ब्रेक लेने की घोषणा कर कहा है कि उन्हें बस आराम की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, "मेरे पास 10 शो हैं...उसके बाद मैं आपको लंबे समय तक नहीं देख पाऊंगी और मैं आपको अपने दिल में हमेशा के लिए रखूंगी।" सिंगर के लास वेगस में 10 शो बाकी हैं।