गायिका कार्डी बी ने पति से तलाक की अर्ज़ी देने के एक दिन बाद दी गर्भवती होने की जानकारी
अमेरिकी रैपर-गायिका कार्डी बी ने बताया है कि वह गर्भवती हैं और बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अपने पति व रैपर ऑफसेट से तलाक की अर्ज़ी देने के एक दिन बाद उन्होंने गर्भवती होने की जानकारी दी। कार्डी बी ने पोस्ट में लिखा, "हर अंत के साथ एक नई शुरुआत होती है।"