गाय को चिकन मोमो खिलाने वाले ने की सिख गुरु पर आपत्तिजनक टिप्पणी, निहंगों ने सिखाया सबक
पिछले साल गाय को चिकन मोमो खिलाकर फंसा गुरुग्राम का ऋतिक नामक युवक एक बार फिर विवादों में आ गया है। ऋतिक ने सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसके बाद निहंगों ने उसे पकड़ लिया और गुरुद्वारे ले जाकर माफी मंगवाई। उसके माता-पिता ने उसकी हरकत को गलत करार देते हुए उसे थप्पड़ मारे।