गायक कन्हैया मित्तल ने कांग्रेस में शामिल होने को लेकर लिया यू-टर्न, समर्थकों से मांगी माफी
'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे' गाने वाले भजन गायक कन्हैया मित्तल ने कांग्रेस में शामिल होने का एलान करने के बाद यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने समर्थकों से मांगी मांगते हुए कहा, "दो दिनों से देख रहा हूं...आप सब परेशान हैं...मैं नहीं चाहता कि किसी सनातनी का भरोसा टूटे...राम के थे...राम के हैं और राम के रहेंगे।"