‘ये गड़बड़ी आपने की, ज़िम्मेदार भारत को ठहरा रहे’, यूरोप को उसी के घर में सुना आए पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बर्लिन में यूरोप को कार्बन उत्सर्जन की ऐतिहासिक ज़िम्मेदारी याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की 17% आबादी का प्रतिनिधित्व करते हुए भी वैश्विक उत्सर्जन में 3% से कम योगदान देता है जबकि यूरोप का प्रति व्यक्ति उत्सर्जन भारत से 7-8 गुना अधिक है। उन्होंने बिना हिचके अमीर देशों को ज़िम्मेदार ठहराया।