ग्रैंड चेस टूर 2026 के पहले फाइनलिस्ट बने आर प्रग्नानंदा
सोमवार को सेमीफाइनल में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंदा ग्रैंड चेस टूर 2026 के पहले फाइनलिस्ट बन गए। प्रग्नानंदा ने क्लासिकल मैच में कीमर को 9-3 से हराया और फिर रैपिड गेम के दोनों राउंड में 4-0 से जीत दर्ज करते हुए स्कोर 17-3 किया। गौरतलब है, अभी चार ब्लिट्ज़ गेम खेले जाने बाकी हैं।