ग्रे डिवोर्स और सिल्वर सेपरेशन में क्या होता है अंतर?
जब 50 से अधिक आयु के दंपति कई वर्षों तक साथ रहने के बाद तलाक लेने का फैसला लेते हैं तो इसे ग्रे डिवोर्स कहा जाता है। वहीं, सिल्वर सेपरेशन में बुज़ुर्ग दंपति एक-दूसरे से अलग होने के बावजूद कानूनन तलाक नहीं लेते। सिल्वर सेपरेशन में दंपति एक दूसरे के संपर्क में रहते हुए अलग-अलग घरों में रह सकते हैं।