ग्रोक को अपनी अपलोड की गई तस्वीरों को एडिट करने से रोक सकेंगे यूज़र्स
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर यूज़र्स के लिए एक नया विकल्प सामने आया है। अब लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ग्रोक चैटबॉट को अपनी अपलोड की गई तस्वीरों में बदलाव करने से ब्लॉक कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर कुछ यूज़र्स को iOS ऐप में इमेज और वीडियो अपलोड मेन्यू में दिखाई दिया है।