ग्रेग चैपल ने T20 क्रिकेट के लिए सुझाए 3 बदलाव, 6 विकेट की पारी का रखा प्रस्ताव
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ग्रेग चैपल ने टी20 क्रिकेट में तीन बदलाव सुझाए हैं। उन्होंने बल्लेबाज़ी करने वाली टीम की पारी 6 विकेट पर खत्म करने और पिचों पर कम-से-कम 3 मिमी हरी घास अनिवार्य करने को कहा। बकौल ग्रेग एलबीडब्ल्यू में अगर गेंद स्टंप्स पर लग रही है तो उसे आउट दिया जाए चाहे वह कहीं भी पिच हुई हो।