गुरुग्राम में बेकाबू कार की टक्कर से 4 बार पलटा ऑटो, 17 घायल
गुरुग्राम के सोहना-गुरुग्राम एलिवेटेड रोड पर नशे में धुत SUV चालक ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी जिससे ऑटो चार बार पलटा। हादसे में 15 महिलाओं समेत 17 लोग घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को गुरुग्राम रेफर किया गया। राहगीरों ने SUV चालक जगरूप को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।