गुरुग्राम के जिस इलाके में ₹100 करोड़ में बिका था फ्लैट, वहां हुआ भारी जलभराव
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर रविवार को बारिश के बाद जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। गौरतलब है, पिछले साल इस इलाके में डीएलएफ का फ्लैट ₹100 करोड़ में बिका था जिसके बाद यह इलाका खबरों में था। वीडियो में सड़क पर घुटनों से ऊपर तक पानी भरा दिख रहा है जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।