गुरुग्राम की टेनिस खिलाड़ी की हत्या के वक्त उसकी मां उसी मंज़िल पर थी: मृतका के चाचा
गुरुग्राम (हरियाणा) में टेनिस खिलाड़ी राधिका की हत्या के मामले में मृतका के चाचा कुलदीप ने बताया है कि घटना के समय मृतका की मां उसी मंज़िल पर मौजूद थीं। बकौल कुलदीप, मृतका व उसका परिवार पहली मंज़िल पर रहता था। उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज़ सुनकर जब वह ऊपर गए तो भतीजी को खून से लथपथ देखा।