गुरुग्राम की फैक्ट्री में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 4
गुरुग्राम के दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार रात फायरबॉल बनाने वाली फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है और घायलों की संख्या करीब 12 बताई जा रही है। गौरतलब है कि फैक्ट्री में विस्फोट के कारण आग लगने से आसपास बनीं इमारतों व घरों को भी नुकसान पहुंचा है।