गुरुग्राम के बाद अब पुणे की पॉल बेकरी में मिला ज़िंदा कीड़ा, सामने आया वीडियो
पुणे के एक शख्स ने वीडियो शेयर किया जिसमें 'PAUL' बेकरी से खरीदी गई पेस्ट्री में ज़िंदा कीड़ा दिखाई दिया। शख्स ने बताया कि उन्होंने कुछ महीने पहले विमान नगर के फीनिक्स मॉल में मौजूद इस बेकरी से 'टेकअवे' ऑर्डर किया था। हाल ही में गुरुग्राम में 'PAUL' में खाने से ज़िंदा कीड़ा मिलने का वीडियो सामने आया था।