गुरुग्राम बम धमाके के मामले में गोल्डी बराड़ समेत 5 लोगों के खिलाफ चार्जशीट हुई दाखिल
एनआईए ने हरियाणा के गुरुग्राम में 2024 में हुए बम धमाकों के मामले में भारत में वांछित गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ समेत 5 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह धमाके वेयरहाउस क्लब और ह्यूमन क्लब में हुए थे। एनआईए की जांच के मुताबिक, हमला प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनैशनल की बड़ी साजिश का हिस्सा थी।