गुरुग्राम में ₹190 करोड़ में बिका पेंटहाउस, एनसीआर में अब तक की सबसे बड़ी कोंडोमिनियम डील
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम के डीएलएफ कैमलियास में एक लग्ज़री पेंटहाउस ₹190 करोड़ में बिका है। 16,290 वर्गफीट के इस पेंटहाउस के कार्पेट एरिया की कीमत ₹1.8 लाख/स्क्वेयर फीट है। इसे इन्फो-एक्स सॉफ्टवेयर टेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर ऋषि पारती ने खरीदा है। इसे एनसीआर में अब तक की सबसे महंगी हाई-राइज़ कोंडोमिनियम डील माना जा रहा है।