गुरुग्राम में 20 KM का महाजाम!, 2 घंटे की बारिश के बाद घंटों फंसे रहे हज़ारों लोग; वीडियो वायरल
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सोमवार को बारिश के बाद गुरुग्राम (हरियाणा) में भीषण जाम में फंसी सैकड़ों गाड़ियों का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, "2 घंटे की बारिश = गुरुग्राम में 20 किलोमीटर जाम!" उन्होंने लिखा, "यह बीजेपी का 'ट्रिपल इंजन मॉडल' है मिलेनियम सिटी के शहरी विकास का...केंद्र सरकार, राज्य सरकार और गुरुग्राम नगर निगम की साझी पहल।"