गुरुग्राम में एक्सप्रेसवे पर पुलिस को आम नागरिक समझकर की गई लूटने की कोशिश, 3 युवक अरेस्ट
गुरुग्राम (हरियाणा) में केएमपी एक्सप्रेसवे पर 3 युवकों ने पुलिस टीम को आम नागरिक समझकर लूटने की कोशिश की जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने हथियार लहराते हुए पुलिस वाहन को रोका और कहा, 'जो कुछ भी है, निकालो।' वाहन की लाइट जलने पर उन्हें एहसास हुआ कि पुलिस है तो वह भागने लगे।